फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नहीं मिली छूट, सख्ती जारी

विज्ञापन
अकबरपुर तहसील के कार्यालयों को सैनिटाइज करता कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन में सोमवार से ढील मिलने की संभावना थी, लेकिन कोई छूट नहीं मिली। सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज कराया गया। आवश्यक सेवाओं के दफ्तरों में कर्मियों की उपस्थित पहले की तरह रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज न मिलने वाले जिले में ढील दी जानी है। सरकारी दफ्तरों में 33 फीसदी कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी है। पहला दिन होने से सोमवार को जनपद में एक तिहाई कर्मियों की उपस्थिति नहीं हो सकी। सरकारी दफ्तर खुलने के बाद सैनिटाइज किए गए। कलक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कार्यालयों का निरीक्षण कर सामाजिक दूरी जांची। उन्होंने कर्मियों को अनिवार्य तौर पर मास्क पहनने का निर्देश दिया। जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए मिली सुबह 7 से 11 बजे की छूट अवधि बीतने के बाद सख्ती बढ़ गई। पुलिस ने बैरियर पर लोगों को रोका। वाहनों के चालन किए और बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देकर घर भेजा। डीएम ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से पूर्ववत स्थिति रही। जल्द ही निर्देश जारी कर कार्यालयों में एक तिहाई कर्मियों की उपस्थिति लागू की जाएगी।
लॉकडाउन में सरकारी कार्यालय खुलने की चर्चा पर शेरपुर तरौंदा के राजेश भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे थे। जसौरा के भूरेलाल व अरविंद तहसील पहुंच गए। नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि सामान्य शिकायतों के लिए कार्यालय नहीं खुले हैं। लोगों को समझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें