फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वछना गांव में 10 मोरों की हुई मौत, कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
वछना गांव के खेतों में मृत पड़े पक्षी। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के वछना गांव में संदिग्ध हालात में दस मोरों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस, पशुपालन विभाग और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी मृत पक्षियों की मौत का कारण पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार क्षेत्र के वछना गांव के संस्कृत महाविद्यालय के समीप खेतों एक साथ दस मोर के मृत शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बीट पुलिस अफसर सोनू कुमार, पशु पालन विभाग के डा. नीरज पटेल और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत मिले पक्षियों का बारी-बारी से परीक्षण किया और मौत के कारणों का पता लगाने को मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, एक साथ 10 पक्षियों की मौत के बारे गांव में मोर पंख के लिए जहरीला दाना डालकर मारने की चर्चा रही। बीट पुलिस अफसर सोनू ने बताया कि वह लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं, कई संदिग्धों की नाम भी सामने आए हैं, सबूत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें