फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाने को लेकर परिवार में चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककवन (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के नदीहा खुर्द ग्राम पंचायत के जरैलापुरवा गांव में दीवार बनाने को लेकर परिवार के लोगों में कहासुनी, गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गए। झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सीएचसी डाक्टरों ने एक गंभीर घायल को कानपुर हैलट रेफर किया है। वहीं दो पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर ककवन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

ककवन एसओ रवींद्र मिश्र ने बताया कि जरैलापुरवा गांव में गंगा चरण, सुमित और सनी सोमवार को अपने पैतृक मकान की दीवार बना रहे थे, तभी पारिवारिक चचेरे भाई संजय, अरविंद, राय सिंह ने आरोप लगाते हुए गंगाचरण को तत्काल निर्माण रोकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। झगड़े में उक्त सभी के सिर, हाथ और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर झगड़ा कर रहे लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, जहां राय सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर उक्त सभी पर रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें