फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर में खुले में रखे कोरोना संदिग्धों के सैंपल बाक्स

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में खुले में रखे कोरोना संदिग्धों के सैंपल बॉक्स। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ही कोरोना वायरस के मामलों में संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। हालत यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों से लाए गए कोरोना संदिग्धों के सैंपल बाक्स सीएमओ दफ्तर में खुले में रखे जा रहे हैं। ऐसे में काम करने वाले कर्मचारियों को संक्रमण की आशंका हैं।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों के जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल बाक्स में रखकर माती स्थित सीएमओ कार्यालय लाए जाते हैं। वहां से जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजे जाते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र से लाए गए कोरोना संदिग्धों के सैंपल बाक्स कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित छज्जे पर एक टेबल में रख दिए गए। वहां कर्मचारियों व अन्य लोगों का पूरे दिन आवागमन होता है। सैंपल बाक्स खुले में रखे देखकर संक्रमण की आशंका पर कर्मी भी सकते में रहे। इस बारे में सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने कहा कि उनके यहां कर्मियों के बैठने की जगह नहीं है। ऐसे में सैंपल बाक्स कहां रखे जाएं। लोग संपर्क में न आएं। इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें