फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में कंट्रोल रूम सक्रिय, कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने विकास भवन मेें बनाए गए कंट्रोल रूम का शुभांरभ किया। कंट्रोल रूम में विकासखंड स्तर की दर्ज होने वाली शिकायतों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयकों को दो-दो ब्लाक आवंटित किए गए हैं। विकास खंड मैथा व मलासा के लिए शैलेश श्रीवास्तव 7607725509, अमरौधा व राजपुर के लिए विमल कुमार 9838795588, अकबरपुर व सरवनखेडा के लिए प्रदीप कुमार 8052763484 को लगाया गया है। डेरापुर व संदलपुर के लिए सौरभ श्रीवास्तव 7309177824 और झींझक व रसूलाबाद के लिए प्रवीण मिश्रा 7499583661 को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 7565020380 व व्हाट्सएप नंबर 9350816101, 7499583661 व 7309177824 है। किसी समस्या पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। डीएम ने निर्देश दिए कि दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए और अवगत भी कराएं। इस मौके पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें