फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई बूंदाबांदी से फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में दो दिन से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे खेत में खड़ी फसलों को संजीवनी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बूंदाबांदी से मौसम में कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

जिले की नहरों, माइनरों में पानी न होने से किसान के सामने सिंचाई का संकट आ गया है। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अगर बारिश होती है तो किसान की सिंचाई का संकट दूर हो सकता है। हालांकि, जिले में बूंदाबांदी से मौसम में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है। पहले से तापमान हो बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में बारिश की संभावना जताई है। इधर, कृषि उप निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी से किसी भी फसल में नुकसान नहीं है। जबकि, हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिन बूंदाबांदी होने के बाद धूप निकलने पर आलू किसान फसल में मैंकोजिप दवा का दो ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें