फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कांटे पर रोज कराएं तीन सौ क्विंटल धान की तौल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। धान की सरकारी खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद की हकीकत सोमवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने परखी। डीएम ने अकबरपुर के सहायक केंद्र प्रभारी अरविंद को निर्देशित किया कि हर दिन एक कांटे पर तीन सौ क्विंटल धान की तौल कराई जाए। वहीं रूरा के एफसीआई केंद्र पर धीमी खरीद पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम पहले अकबरपुर उपमंडी स्थल स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां किसानों से सवाल किए। शिवभगवान, पुत्तनलाल, सतेंद्र नाथ, हरनाथ सिंह, आदि किसानों ने बताया कि वह पहली बार क्रय केंद्र पर आए हैं। डीएम ने किसानों ने बेचने के लिए लाई गई धान का ब्योरा लेकर नाम नोट किए। सहायक क्रय केंद्र प्रभारी को केंद्र पर मौजूद किसानों की धान की तौल आज ही कराने का अल्टीमेटम दिया। किसानों की धान डंप देखकर डीएम ने तेजी से तौल कराने को कहा। डीएम ने छोटे किसानों की धान की तौल पहले कराने का निर्देश दिए। बिचौलिया मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने और किसानों को परेशान न करने की बात कही। डीएम ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण। सहायक केंद्र प्रभारी ने बताया कि 16 किसानों से 500 क्विंटल धान की तौल कराई गई। कुछ किसान धान लेकर नहीं आए हैं। मंगलवार को धान लाने पर तौल कराई जाएगी।
वहीं रूरा मंडी स्थिति एफसीआई केंद्र पर सिर्फ 51 सौ क्विंटल धान की तौल कराने पर डीएम ने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी आशुतोष सचान को तेजी से तौल नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी हिमांशु शुक्ला ने 57 सौ क्विंटल धान खरीदने की जानकारी दी। बताया कि सभी किसानों का भुगतान हो गया है। निरीक्षण के दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी व सदर एसडीएम आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
इंसेट-
मास्क नहीं लगाने पर सहायक केेंद्र प्रभारी से वसूला जुर्माना
कानपुर देहात। अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर सोमवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान सहायक केंद्र प्रभारी अरविंद बिना मास्क लगाए ही पहुंच गए। कोविड नियमों की अनदेखी पर डीएम ने सहायक केंद्र प्रभारी पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया। सहायक केंद्र प्रभारी से तत्काल जुर्माना राशि की वसूली की गई। एक किसान को मास्क नहीं लगाने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें