कानपुर देहात। माती तिराहे के पास अकबरपुर रोड पर बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। जालौन जिले का रहने वाला था। राजमिस्त्री का काम करता था।
मलथुआ जिला जालौन निवासी ताराचंद्र (35) माती पुलिस लाइन में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह ससुराल राजपुर के भाल गांव गया था। वहां से बाइक से शाम को बाइक से पुलिस लाइन लौट रहा था। माती तिराहे के पास अकबरपुर रोड पर मुड़ने के दौरान वाहन ने टक्कर मार दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लालपुर चौकी इंचार्ज अरूण दुबे व दरोगा दीपक राज पहुंचे। शव की शिनाख्त मृतक के चचिया ससुर मुरीदपुर निवासी राजकुमार ने की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।