फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में डंडे से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फोंरेंसिक टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में डंडे से ताबड़तोड़ वार कर मजदूर की रविवार रात हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पूर्व में विवाद की रंजिश बताई जा रही है। सोमवार की सुबह शव मिला। घटना स्थल पर एक जोड़ी चप्पल व खून सना डंडा बरामद हुआ। डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम पहुंची। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार, सीओ अकबरपुर संदीप सिंह ने परिजनों से जानकारी ली। मृतक के भाई ने गांव के एक युवक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी नीरज उर्फ भोला (24) मजदूरी करता था। रविवार की सुबह वह सरवनखेड़ा में मजदूरी करने की बात कह घर से निकला था। शाम 6 बजे वह गांव के बाहर चाचा वीरेंद्र की पान मसाले की दुकान पर आया और वहीं बैठ गया। कुछ देर बात गांव के अभिषेक ने उसे फोन किया। चाचा की दुकान पर होने की जानकारी उसने दी तो कुछ देर में अभिषेक आ गया। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे दोनों वहां से निकल गए। देर रात तक नीरज घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों को चिंता हुई। सोमवार सुबह सिकंदरपुर व भगिरथापुर गांव के बीच वीरेंद्र दिवाकर के खाली खेत में ग्रामीणों ने नीरज का रक्त रंजित शव पड़ा देखा। जानकारी पाकर परिजन बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने यूपी-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। मृतक के दूसरे चाचा नीतू ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले गांव के ही अभिषेक से नीरज का विवाद हुआ था। परिजनों ने पूर्व में हुए विवाद में हत्या की आशंका जताई। रात में नीरज को अभिषेक के साथ देखा गया था। इसको लेकर भी परिजन उस पर संदेह जता रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि भाई अश्वनी की तहरीर पर अभिषेक पुत्र अशोक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें बनाई गई है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
इंसेट-
मुझे मार देता बेटे को क्यों मारा...
सरवनखेड़ा। बेटे की हत्या से मां सावित्री बेहाल हो गई। दो भाइयों में मृतक बड़ा था। चार बहिनों में अंजना, पिंकी, रिंकी की शादी हो चुकी है। छोटी बहन आरती की शादी नहीं हुई है। नीरज के पिता विजय नारायण की दस वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। सोमवार को बेटे का शव मिलने पर सावित्री बार-बार यहीं कहती कि उसे मार देता लेकिन बेटे को क्यों मार दिया। पति की मौत के बाद बड़े बेटे से परिवार को संभाला था। अब बेटी की शादी कैसे होगी कहकर वह फफक पड़ी। परिवार की महिलाओं ने उसे संभाला।
विज्ञापन

----
इंसेट-
भगिरथापुर गांव तक गया खोजी कुत्ता
सरवनखेड़ा। हत्या का सुराग खोजने के लिए डॉग स्क्वॉड मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने मौके पर मिली चप्पलों को सूंघा इसके बाद वह सीधे भगिरथापुर गांव की ओर दौड़ पड़ा। डॉग स्क्वॉड को गांव की तरफ आता देख गांव के लोग भी उसके पीछे दौड़ पड़े। हालांकि गांव तक जाकर डॉग स्क्वॉड भटक गया। इस पर लोगों ने आशंका जताई कि हत्यारा वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते भागा होगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें