फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी : कठेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। नए कृषि कानून को लेकर विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं जबकि इससे किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह बातें इटावा सांसद व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया ने कहीं। वह सोमवार को महेशपुर गांव में किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

महेशपुर गांव में किसान चौपाल में पहुंचे सांसद का ग्रामीणों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य साकेत पाल ने प्रतीक चिन्ह के रूप में अशोक की लाट भेंट की। चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में रखकर बनाया गया है। उपज बेचने के लिए बिचौलियों से आजादी मिलेगी। विपक्ष के लोग दुष्प्रचार कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि किसान अपनी उपज बेचने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहेगा। वहीं समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिलेगा। इसके बाद घसमऊ गांव मेें भी चौपाल को संबोधित किया। कहा कि यह कानून किसानों के हित में है। जबकि, विपक्षी दलों के लोग गुमराह करने में लगे हैं। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र मिश्रा, अरविंद, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें