फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में किया भ्रामक प्रचार तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली में रविवार की शाम शांति समिति की बैठक की गई। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों पर कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। कोरोना के मामले रोज बढ़ रहे हैं। खुद के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन, बकरीद, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में किसी भी तरह के आपत्तिजनक कमेंट व पोस्ट सोशल मीडिया में न किए जाएं। माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं पीस कमेटी के लोगों से कहा कि ऐसी जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। सीओ संदीप सिंह ने कहा कि अराजक तत्व माहौल खराब न कर सकें। पुलिस लगातार सतर्क रहे। बैठक में शहर काजी मोहम्मद उवैश रजा अख्तर, चेयरमैन ज्योत्सना कटियार के पति बबलू कटियार आदि मौजूद रहे। मंगलपुर थाने में एसडीएम श्रषिकांत राजवंशी, सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का पालन सभी को करना होगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। त्योहार मनाने के लिए किसी भी तरह की कोई छूट नहीं है। सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह समेत कस्बे के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें