फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील व गुरुग्राम से लौटा युवक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
झींझक के राजपुर गांव में बल्ली लगाकर हॉट स्पॉट जोन सील करते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर/झींझक। गुरुवार को डेरापुर तहसील के एक वकील व गुड़गांव से लौटे मारुति कंपनी के सुपरवाइजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी जांच कराई जाएगी। संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया गया है। जिले मेें अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। इनमें 53 प्रवासी हैं।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर दो निवासी एक वकील को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह पैरासीटामोल का इस्तेमाल कर रहे थे। गुरुवार को रैपिड किट से जांच की गई तो वह संक्रमित निकले। झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राजपुर गांव निवासी युवक गुड़गांव में मारुति कंपनी में सुपरवाइजर है। वह चार दिन पहले ही घर लौटा है। तभी से बुखार आ रहा है। गुरुवार को रैपिड किट से जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों लोगों के संपर्क में रहे लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। राजपुर के प्रधान गुड्डू राजपूत ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अभी तक तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक की मौत सैनिटाइजर पीने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें