फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी चौपट कर रहे धान-मक्का की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। बीहड़ पट्टी के गांवों में छुट्टा मवेशी किसानों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। मवेशी आए दिन उनके फसलों को नष्ट कर रहे हैं। फिलहाल किसान खेत में खड़ी धान और मक्का की फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं। वह रात जागकर फसलों की रखवाली को मजबूर हैं पर मौका लगते ही मवेशी फसलों पर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजपुर की बीहड़ पट्टी के भाल, गुबार, जैनपुर, पिचौरा, दमनपुर आदि गांव इस समय छुट्टा मवेशियों का अड्डा बना हुआ है। भाल गांव के कुलदीप सिंह, जैनपुर के रामसेवक, पिचौरा के रामसेवक, दमनपुर के रामसनेही ने बताया कि गेहूं, अरहर की फसलों काटने के बाद खेत में धान और की फसल लगाई है। शाम होते हुए छुट्टा मवेशियों का झुंड खेतों पर पहुंच जाता है और किसान की चूक होते ही पूरे फसल को बर्बाद कर देता है। सिल्हौला बुजुर्ग व बुधेड़ा गांव में गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसके बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियोें से निजात नहीं मिल पाई। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने समस्या को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम रमेश चंद्र यादव का कहना है कि छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर आश्रय स्थल भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें