फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Thu, 23 Jul 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज जिले के बहुआ में ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के समीप बांदा टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों को दतौली चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने हाईवे की एम्बुलेन्स में सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जहां पहुंचते ही दोनों की सांसे थम गई। बाइक सवार बब्लू निषाद (37) पुत्र रामप्रताप निवासी लहाडेरा मजरा बेंदा थाना तिंदवारी जिला बांदा अपने दोस्त श्रीधर निषाद (32) पुत्र श्यामलाल निषाद निवासी बघेरन डेरा मजरे कोर्राकनक थाना ललौली के घर शाम को गया था। रात करीब नौ बजे दोनों गांव लहाडेरा बाइक से जा रहे थे।

तभी शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के समीप बांदा टांडा हाईवे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तेज आवाज होने पर पेट्रोल पंप के आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो दोनों तड़प रहे थे। सूचना पर पहुंचे दतौली चौकी इंचार्ज ने आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जहां पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। दोनों दोस्त सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। लॉकडाउन में सूरत से वापस आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें