फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व तेज बारिश से किसानों का भारी नुकसान

विज्ञापन
आंधी से उड़ी फसल समेटते किसान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में रविवार को आई आंधी और तेज बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर खेत पर पड़े गठ्ठर भी उड़ गए। सोमवार सुबह खेत पर पहुंचे कुछ किसान गेहूं के गठ्ठर ढूंढते रहे तो कुछ गीले गठ्ठरों को सुखाते रहे। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि जिले में तीन दिन कटाई और मड़ाई नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि जिले में आठ सौ हेक्टेयर फसल के आंशिक नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार शाम हुआ बरसता से अकबरपुर, झींझक रसूलाबाद, डेरापुर, राजपुर, सिकंदरा, शिवली में गेहूं के गठ्ठर भीग गए। कहीं खेत में पड़े गठ्ठर उड़ गए। खेत में पड़ा भूसा उड़ गया। तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। पेड़ों में लगे फल गिर गए। आंधी के कारण राजपुर में मुगल रोड व डेरापुर के जिगनिश रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। पुखरायां और मूसानगर में भी गेहूं और अरहर की फसल को नुकसान हुआ। असलापुर निवासी शिवमोहन सिंह यादव, जलालपुर निवासी जगत नारायण, मुरलीपुर के गुरुप्रसाद, मुतैहरापुर के मुनीम सिंह यादव, साकेत यादव ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि अरहर के पौधे नीचे से उखड़ गए। खेतों में कटे पड़े गेहूं के गट्ठे बिखर गए। मूसानगर में फत्तेपुर के रज्जाक ने बताया कि गट्ठर खेतों में रखे थे। आंधी में गट्ठे दूसरे खेतों में हवा के दबाव में चले गए। बाद में पानी हो जाने से और नुकसान हो गया। मूसानगर के भूरा पाल, राम सिंह, सिंगरसीपुर के गुलाब सिंह, शंभू दयाल अर्जुन सिंह, शिवराम, सत्यपाल ने बताया खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो गया है। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि लेखपालों को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें