रूरा। अंबियापुर स्टेशन के निकट भरथू गांव निवासी एक युवक तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंबियापुर रेलवे स्टेशन के निकट डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1072-16 के सामने तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से भरथू गांव निवासी ज्ञान सिंह (27) की मौके पर ही मौत हो गई। खम्हैला गांव निवासी कमलेश ने अपने भांजे के रूप में उसकी शिनाख्त की थी। जीआरपी प्रभारी राकेश पाल ने मृतक के दिल्ली निवासी भाई राहुल को सूचना दी। मंगलवार की सुबह पहुंचे राहुल ने बताया कि ज्ञान सिंह घर पर अकेला रहकर खेती करता था। सोमवार को वह कानपुर जाने के लिए घर से निकला था। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।