फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेले वाले नमक की बनी सब्जी खाकर देवरानी-जेठानी बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करबक गांव में सोमवार को देवरानी और जेठानी विषाक्त सब्जी खाने से बीमार हो गई। बताया गया है कि ढेले वाला नमक डालने से सब्जी विषाक्त हो गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नमक का नमूना भरा है।
विज्ञापन

सीता देवी ने बताया कि वह अपनी जेठानी राम देवी व पुत्री सोनी देवी के साथ रविवार की शाम भुजपुरा गांव एक शादी समारोह मे शामिल होने गई थी। वहां से आने के बाद ठीक थीं। सोमवार सुबह सब्जी-रोटी बनाई थी। देवरानी और जिठानी ने खाना खाया। इस दौरान उन्हें सब्जी का स्वाद खराब लगा। अचानक दोनों की तबियत खराब हो गई। रनियां पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों को रनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पीएचसी प्रभारी विशाल भसीन ने बताया कि महिलाओं में फूड प्वायजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। हालत मेें सुधार है। इधर, घटना की जानकारी पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशू सचान, रुचि बाजपेई मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें बताया कि परसौली चौराहा स्थित एक किराने की दुकान से ढेले वाला नमक लिया था। इसका प्रयोग सब्जी में हुआ था। इस पर टीम ने दुकान पर जाकर नमक का नमूना लिया है। मुख्य खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें