देर रात डायल 112 को दी सूचना
मलबे में मां बेटी दब गई। पड़ोसी ने मकान गिरने पर रात करीब 2:40 बजे डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ नवल निवादा गांव पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।