फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मासूम के सामने मां की हत्या, सरेराह पति ने किए ताबड़तोड़ वार

विज्ञापन
प्रतापपुर खास में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। प्रतापपुर खास गांव में रविवार की देर शाम युवक ने विवाद के बाद दो वर्षीय मासूम के सामने ही पत्नी की सरेराह धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद पति व ससुरालवाले घर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शिवली के प्रतापपुर खास निवासी अमित उर्फ अमन का रविवार की देर शाम को पत्नी पूजा उर्फ अंजली (25) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद पत्नी पूजा दो वर्षीय बच्ची को लेकर घर से बाहर निकल आई और कहीं जाने लगी। इससे नाराज अमित धारदार हथियार लेकर पूजा पर हमले के लिए दौड़ा। वहीं अमित को आता देख पूजा भी शोर मचाते हुए दौड़ने लगी।
कुछ दूरी पर जाकर अमित ने पूजा पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। इससे पूजा व मासूम जमीन पर गिर गए। हमले के बाद अमित व उसके परिजन घर छोड़कर भाग निकले। वहीं शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भाऊपुर चौकी इंचार्ज भागमल व शिवली कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अमित की शादी चार साल पहले लुधौरा गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। उसकी दो वर्षीय बेटी महंगी है। दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मां के शव के पास रोती रही मासूम
प्रतापपुर खास के ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही पूजा मायके से ससुराल आई थी। दंपती के बीच विवाद होने के चलते पूजा अक्सर मायके में ही रहती थी। ये बात अमित को नागवार गुजरती थी। रविवार को दंपती में विवाद हुआ तो पूजा बच्ची को लेकर कहीं जाने लगी। इससे नाराज अमित ने उस पर हमला कर दिया। पूजा के शव के पास बच्ची काफी देर तक बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें