पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव निवासी छोटा शनिवार शाम नशे में घर में उल्टियां करने लगा। इस पर पिता गुलखू ने उसे डांट दिया। छोटा ने पिता की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर गुलखू ने जहर खा लिया। परिजनों उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।