फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे भोगनीपुर विधायक

विज्ञापन
धियक विनोद कटियार को अस्पताल ले जाते भाजपाई। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी की पत्नी की तेरहवीं में शामिल होने आए भोगनीपुर विधायक अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद कटियार अकबरपुर डॉ. रज्जन लाल मिश्रा की पत्नी की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री और कार्यकर्ता आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर कानपुर के अस्पताल में भेज दिया गया। विधायक के बेहोश होने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई अस्पताल पहुंच गए थे।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, मलखान सिंह, अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्सना कटियार मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि विधायक को सर्वाइकल की दिक्कत आई। उनके हृदय और ब्रेन की जांचों में सब कुछ सामान्य निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें