फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पारा 42 डिग्री, आसमान से बरसी आग, गर्म हवा ने किया बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए चेहरे को ढककर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरूआत में ही मौसम में काफी बदलाव आ गया है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकल आई। वहीं दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। हवा भी साढ़े तीन से चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। जिससे गर्मी के साथ धूप की चुभन बढ़ गई।
हर कोई गर्मी से बेहाल रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। हाइवे पर ट्रकों की आवाजाही भी काफी कम दिखी। चालक ट्रकों को ढाबों पर खड़े कर धूप कम होने का इंतजार करते रहे। शाम चार बजे के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए लोग गन्ने का रस, नीबू पानी समेत अन्य शीतल पेय का सहारा लेते रहे। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने इस सप्ताह आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। किसानों को सलाह दी है कि सुबह 11 से शाम चार बजे तक खेतों पर कोई कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें