फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने बैठक में सर्तकता बरतने के दिए निर्देश

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक करते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अयोध्या में छह दिसंबर को विवादित ढांचा ढहाये जाने को लेकर गुरुवार देर शाम आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि सर्किल क्षेत्र में सभी सीओ और थानाध्यक्ष सतर्कता बरतें। गांवों में चौकीदारों से अपडेट लेते रहें। कहीं पर भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी पहुंचे और मामले को संजीदगी के साथ निपटायें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें। आईजी ने कहा कि सभी सर्किल सीओ के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे। इसलिए लापरवाही कतई न करें। इस मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। उधर, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम ने अफसरों को जिम्मेदारी दी है। सेक्टर और जोनल टीम गठित की गई है।
जोनल टीम सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से तत्काल एसपी को अवगत कराएगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। कहीं कोई गड़बड़ी की जानकारी मिले तो समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं। एसपी अनुराग वत्स ने सभी थाना प्रभारियों से कहा है कि संवेदनशील स्थानों की सूची अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें