फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास फिर पलटी धान लदी ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। सुबह का वक्त होने के कारण सड़क मार्ग पर ज्यादा आवागमन नहीं था। इस कारण जाम की स्थिति नहीं रही। आरपीएफ के सिपाहियों ने ट्रैक्टर और ट्राली को हटवाया। बुधवार को भी इसी स्थान पर धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी।
विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे फाटक के उत्तरी ओर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण अक्सर दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे याकूबपुर से धान लादकर रनियां ले जा रहे किसान सुल्तान के ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे धान के बोरे सड़क पर फैल गए। धान को जल्द समेटकर रास्ता साफ कर दिया गया। बाद में ट्रैक्टर और ट्राली को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें