फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी, दूल्हे समेत 50 से अधिक बरातियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में 50 से अधिक बरातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा में तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में बरातियों और जनातियों के बीच हुई मारपीट के बाद 18 जून को बारात वापस चली गई थी। मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे, उसके पिता सहित 50 से अधिक बरातियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने और बरात वापस ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नौरंगाबाद निवासी मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि पुत्री रामा की शादी अहिरन गढ़ेवा निवासी मुन्नू सिंह उर्फ मुन्नू पाल के लड़के बादल के साथ तय की थी। 18 जून को बरात तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। दावत के दौरान दहेज को लेकर जनातियों व बरातियों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।

मोतीलाल ने बताया कि नौ जून को लड़के और उसके परिजनों ने उनके साथ अकबरपुर की एक बाइक एजेंसी पर एक कंपनी की बाइक खरीदी थी। इसके बाद जब बारात गेस्ट हाउस पहुंची तो दूल्हे व उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं कर पाने पर सभी बरात वापस लेकर चले गए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें