हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की एक युवती ने मोहल्ले के एक युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी न करने पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पिहानी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती (22) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले तीन वर्ष से उसकी बात फोन पर मोहल्ले के ही एक युवक से हो रही थी। बीती 20 दिसंबर की रात में युवक घर में घुस आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद कई बार आकर युवक ने उसका शोषण किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।