फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Wed, 10 Apr 2024 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा में थाना परिसर के पास स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की। एक गांव निवासी युवती की नजदीक के दूसरे गांव के युवक से दोस्ती थी। वह कुछ दिन पूर्व युवक संग अहमदाबाद चली गई थी। 10 मार्च को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सोमवार को युवती घर आयी थी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसकी इच्छा से शादी पर रजामंद हो गए। बाद में रूरा में थाने के पास स्थित मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि बालिग युवक व युवती ने परिजनों की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें