फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बना फास्टैग, टोल पर जाम से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
बारा टोल प्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। फास्टैग सिस्टम लागू के होने के तीसरे दिन मंगलवार को भी बारा टोल पर जाम लगा रहा। कानपुर से आने व जाने वाली सभी लेनों में वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। जाम में फंसे लोग फास्टैग सिस्टम की व्यवस्था से परेशान रहे। टोल प्रबंधन फास्टैग लेन खाली कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

फास्टैग सिस्टम हाईवे पर सफर करने वालों के लिए फिलहाल मुसीबत बन गया है। रविवार सुबह आठ बजे से टोल पर फास्टैग सिस्टम लागू हुआ था। इसके बाद से टोल पर जाम की समस्या है। मंगलवार को भी कानपुर से आने और जाने वाली हर लेन पर जाम लगा रहा। टोल प्रबंधन ने फास्टैग की निर्धारित लेनों में जाने के लिए दूर से बैरीकेडिंग जरूर कराई लेकिन बिना टैग लगे वाहन फास्टैग लेन में पहुंच कर अव्यवस्था पैदा करते रहे। इससे जाम लगता रहा। फास्टैग लेन में कई ऐसे वाहन भी पहुंचते हैं जिनके खाते में रुपये नहीं होते हैं ऐसे में उन्हें दोगुना कैश देकर निकलना पड़ता है। ऐसे वाहनों के लेन पर रुकने से जाम की समस्या होती है।
कुछ वाहनों में फास्टैग रीड न होने की समस्या आ रही है। मंगलवार दोपहर कानपुर से आने की तरफ से सभी लेनों में आधा किमी तक जाम लगा रहा। कानपुर जाने वाली लेन की तरफ जाम नहीं था। जाम में फंसे वाहन सवार निकलने के लिए परेशान रहे। टोल कर्मी फास्टैग लेन खाली कराने के लिए पूरे दिन जूझते रहे। टोल पर पुलिस के जवानों भी रही।
विज्ञापन

बारा टोल के एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि सभी वाहनों में फास्टैग न लगे होने से समस्या आ रही है। कोशिश रहती है टोल पर जाम न लगे। कैश लेन में वाहनों की लाइन लग जाती है। सभी वाहनों में फास्टैग सिस्टम होने पर टोल पर जाम लगने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें