फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लालपुर गांव में बुखार पीड़ित महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। लालपुर गांव में बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने निजी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन



लालपुर गांव निवासी हरनाम सिंह उर्फ राजू यादव की पत्नी बीना यादव (40) बुखार से पीडि़त थी। शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगडऩे पर परिजन बीना को गांव में ही एक डॉक्टर की क्लीनिक में ले गए। वहां इलाज के दौरान बीना की मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया।
विज्ञापन


हरनाम सिंह का कहना है कि पत्नी बीना को खांसी जुखाम के साथ हल्का बुखार था। इसी के चलते उसे डॉक्टर की क्लीनिक में ले गए थे। वहां डॉक्टर की लापरवाही से बीना की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बीना के परिजनों ने कोई कार्रवाई की बात लिखित में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें