तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते कमिश्नर व मौजूद डीएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज में 3448 छात्र-छात्राओं ने एक साथ तिरंगा उठाया। कमिश्नर राजशेखर ने यहां से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसे गिनीज बुक में दर्ज कराने का प्रयास करने की बात कही है।
अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान पर सुबह करीब 12 बजे छात्र-छात्राएं जुटे। कमिश्नर कानपुर मंडल राजशेखर, डीएम नेहा जैन, सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी सुनीति व डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
तिरंगा यात्रा में एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीओ प्रभात कुमार, चंद्रशेखर पांडेय, अपर्णा त्रिवेदी, अविनाश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, गौरव मिश्र, आनंद शुक्ला भी शामिल हुए। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
गिनीज बुक में एक बार में एक विद्यालय के 3000 छात्रों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज उठाने का रिकार्ड दर्ज है। शनिवार को कार्यक्रम में 3448 छात्र छात्राएं तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। प्रयास होगा कि यह रिकार्ड भी दर्ज हो सके।