फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः 15 थानों में बनेंगे हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष, एडीजी ने आरईएस के निदेशक से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर देहात समेत प्रदेश से सात जिलों के 98 थानों में बैरक, हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाए जाने का फैसला शासन ने लिया है। इसी के तहत जिले के 15 थानों में भी निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शासन ने कार्यदायी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के निदेशक से सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अनुमानित लागत से साथ रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदेश भर के थानों में पुलिसकर्मियों के लिए पर्याप्त संख्या में बैरक, हॉस्टल और आवास नहीं है। सरकार ने उनकी इस परेशानी को गंभीरता से लिया है। इसलिए इटावा, औरैया, जालौन, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर और कानपुर देहात के 98 थानों में विवेचना कक्ष व परिसर में मौजूद जगह के मुताबिक हॉस्टल और बैरक बनाने का फैसला लिया है।
इनमें से 84 थानों में बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्ष बनेंगे। सात थानों में हॉस्टल व बैरक और शेष में विवेचना कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक बीपी जोगदंड ने नामित कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग से डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यहां यह होगा निर्माण कार्य
अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकंदरा, डेरापुर, रसूलाबाद थाने में 48 कर्मचारियों की क्षमता का हॉस्टल, बैरक व चार उपनिरीक्षकों के विवेचना कक्ष बनेंगे। इनकी अनुमानित लागत 159.21 लाख रुपये है। वहीं, मंगलपुर, शिवली, राजपुर, मूसानगर, गजनेर, देवराहट, रूरा, बरौर थाने में 32 कर्मियों की क्षमता वाले हॉस्टल व चार-चार विवेचना कक्ष बनेंगे। इसकी अनुमानित लागत 110.55 लाख रुपये है।
अमराहट थाने में 16 कर्मियों की क्षमता वाला हॉस्टल व चार विवेचना कक्ष बनाने की तैयारी है। इसकी अनुमानित लागत 69.81 लाख रुपये है। वहीं, महिला थाने में 40 कर्मियों की क्षमता का हॉस्टल व उपनिरीक्षक कक्ष का निर्माण होगा। इसकी अनुमानित लागत 133.63 लाख रुपये है, जिसकी डीपीआर तैयार हो गई है। इसी तरह सट्टी थाने में 16.21 लाख रुपये की लागत से विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
सभी थानों में भूमि की उपलब्धता देखी जा रही है। भूमि मिलते ही स्थलीय निरीक्षण कर बैरक, हॉस्टल व विवेचना कक्षों की निर्माण की अनुमानित लागत के साथ रिपोर्ट आला अफसरों व शासन को भेज दी जाएगी। - आलोक कुमार, जेई, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें