फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात हादसा: दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 28 Aug 2026 04:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौैजूद पुलिस और परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के सामने मुगल सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई।  एक बाइक में सवार औरैया कोतवाली के रोहिनी जौरा गांव निवासी गणेश (35) व उसकी बेटी पल्लवी (6) के अलावा दूसरी बाइक में सवार फफूंद के खानपुर निवासी शिवम (32) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, गणेश की पत्नी गायत्री (30) व बेटा अक्षय प्रताप (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने घायल मां बेटे को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. प्रियांक तिवारी ने गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों वाहनों के परछक्के उड़ गए। 
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी
राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक शिवम नायक चचेरे भाई विशाल की ससुराल राजपुर के बदनपुर गांव निवासी राजेंद्र नायक के घर रिश्तेदारी से वापस बुलट बाइक से फफूंद लौट रहा था। हादसे का कारण तेज गति बताई जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें