फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राजस्थान ले जाने के बहाने युवती से जंगल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। रसूलाबाद की एक युवती का शिवली क्षेत्र निवासी युवक शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा। सोमवार को वह युवती को राजस्थान ले जाने के बहाने साथ ले गया और जंगल में दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि कोतवाली शिवली के संग्रामपुर गांव निवासी मंशू उससे गांव में मिला था। शादी करने का भरोसा देकर वह उसे अपने घर ले गया। वहां कई बार शारीरिक शोषण किया। पिता शादी की बात करने उसके घर गए तो गाली गलौच कर उन्हें भगा दिया।
सोमवार को मंशू एक साथी के साथ गांव आया और उसे राजस्थान ले जाने की बात कह कर बाइक से साथ ले गया। इसके बाद जंगल में दुष्कर्म किया। इसमें साथी ने सहयोग किया। बाद में दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें