फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फेसबुक पर दोस्ती, सिपाही से खाते में 26500 मंगवाए, युवती ने लौटाने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर खाते में 26500 रुपये मंगा लिए। जब सिपाही ने रुपये वापस मांगे तो युवती ने गाली गलौच करने के साथ बात बंद कर दी। मंगलवार रात सिपाही की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माती पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि अगस्त 2021 में फेसबुक पर गाजियाबाद निवासी प्रिया सिंह नाम की युवती से दोस्ती हुई। फिर उसने मोबाइल नंबर दिया जिस पर रोज बात होने लगी। कुछ समय बाद युवती ने समस्या बताकर रुपये मांगे।
इस पर उसके खाता नंबर पर फोन पे के माध्यम से 26500 रुपये भेज दिए। रुपये लेने के बाद युवती कुछ दिन सामान्य तरीके से बात करती रही। जब उससे रुपये वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने के साथ कोई भी कार्रवाई कराने की बात कहने लगी।
विज्ञापन

उसने मामले में युवती के बताए नाम पते के आधार पर अमानत में खयानत, आनलाइन ठगी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें