फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अग्निशमन अधिकारी ने फोम गद्दा फैक्टरी संचालक को थमाया नोटिस

विज्ञापन
रनियां की फोम गद्दा फैक्टरी में आग से नुकसान की जांच करते अग्निशमन अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के विसायकपुर स्थित फोम गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में गुरुवार को आग लग गई थी। करीब तीस लाख का तैयार माल जल गया। बिना फायर एनओसी के फैक्टरी चलाने पर अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को मालिक को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

कानपुर के स्वरूपनगर निवासी मनोज अग्रवाल की रनियां के विसायकपुर में फोम के गद्दे बनाने वाली कानपुर इक्वार प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। गुरुवार को यहां गोदाम में आग लग गई थी। मौके पर आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों को यहां आग काबू करने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं मिले।
पानी भंडारण की भी व्यवस्था नहीं दिखी। जांच में पता चला कि मानक पूरे नहीं करने की वजह से फैक्टरी को फायर एनओसी नहीं दी गई थी। इसके बाद भी फैक्टरी संचालित की जा रही थी। यहां सौ मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन

फायर एनओसी के बिना फैक्टरी संचालित करने पर अब अग्निशमन विभाग सख्त हुआ है। शनिवार को अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया। इसके साथ ही बिंदुवार जवाब एक सप्ताह में देने को कहा। उन्होंने आग से ढहे फैक्टरी गोदाम के शेड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें