फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Fire: टायर ऑयल फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान छूने लगीं लपटें, लाखों का माल जलकर राख

Sun, 19 Apr 2026 09:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: गजनेर के बिलसराया गांव में टायर ऑयल फैक्टरी में भीषण आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने भारी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली।
विज्ञापन
टायर ऑयल फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव स्थित टायर पिघलाकर ऑयल निकालने वाली एक फैक्टरी में शनिवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। फैक्टरी में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया गया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल माती अग्निशमन केंद्र से दमकल की गाड़ियां बुलवाई गईं। दमकल कर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

http://



आग से भारी नुकसान होने की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थों से आग भड़कने की जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग से फैक्टरी को भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें