फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : लोहारी सेरूवा मार्ग पर वैन में लगी आग, चालक झुलसा, बाल-बाल बचीं सवारियां

विज्ञापन
आग से जलती बैन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। लोहारी सेरूवा मार्ग पर रविवार को चलती वैन में अचानक आग लग गई। इस पर वाहन सवार लोगों ने किसी तरह उतरकर जान बचाई। वहीं, चालक झुलस गया। कानपुर नगर के जरौली फेस-दो निवासी विकास गुप्ता वैन चलाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह बर्रा से सवारियां लेकर सेरूवा गांव जा रहे थे। वैन में उनके अलावा पांच और लोग थे। लोहारी-सेरूवा मार्ग पर वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वैन को रोकने पर सभी लोग वाहन से उतर गए।
इस दौरान आग की चपेट में आने से वह झुलस गया। प्रधान मंगल सिंह ने सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि वैन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें