फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को गोली मारी…मौत, किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी हिरासत में

Fri, 14 Nov 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिता ने किसी बात पर हुए विवाद के चलते अपने बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिस में शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब पिता ने बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है। जिगनिस निवासी दुर्गा प्रसाद का शुक्रवार पांच बजे करीब बेटे आयुष (24) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को गोली मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सीओ राजीव सिरोही, थानाध्यक्ष संजेश कुमार पहुंचे। पुलिस जांच में पिता पुत्र के बीच गुरुवार रात भी विवाद होने की बात सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी से पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। आरोपी हिरासत में है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें