टीम लैपटॉप, मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी साथ ले गई
बुधवार को एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम कार्डियोलॉजी के डॉ. आरिफ को अपने साथ ले गई थी। वह मूलरूप से कश्मीर के निवासी हैं। टीम डाॅ. आरिफ का लैपटॉप, मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी साथ ले गई। एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसी ने गुरुवार की सुबह एक बार फिर से दबिश दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक वरिष्ठ डॉक्टर, एक जूनियर रेजिडेंट और निजी प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर को उठा लिया।
एजेंसियों को चेन और लंबी होने का शक
जांच एजेंसियों के कानपुर के साथ कन्नौज, फतेहपुर, लखनऊ में डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. आदिल से कई लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। लखनऊ एटीएस की एक टीम कन्नौज का कनेक्शन खंगालने में जुट गई है। यहां पर डॉ. शाहीन किस बड़े कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनकी क्या क्या गतिविधि रही, इसकी जानकारी की जा रही है।