फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
रोते बिलखते चंद्र किशोर के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। पूरन पुरवा गांव निवासी किसान ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पूरन पुरवा गांव निवासी देव नारायण तिवारी के पुत्र चंद्र किशोर (30) ने सोमवार को डूडामहुआ गांव के बाहर बने डिग्री कॉलेज के पीछे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा डाल जान दे दी।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और चंद्र किशोर के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से उतरवाया। चंद्र किशोर खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी की मौत से पत्नी काजल, बेटी नंदनी व परी, मां सुनीता व पिता देव नारायण बिलखते रहे। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि चंद्र किशोर ने आत्महत्या क्यों की यह जांच के बाद सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें