फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किसान मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी बदहवास

Fri, 31 Jul 2020 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन बेहोश हो गई पत्नी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के राजपुर क्षेत्र के पिटाकपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने गांव के युवक को रौंदता हुआ अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रेक्टर व ट्रासंफार्मर में जोरदार टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में युवक की मौके पर ही माैत हाे गई। ट्रक पलटने से चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के पिटाकपुर गांव निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार भोर उसका बेटा सुखवीर सिंह (30) खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी पिटाकपुर व बकसौंधी संपर्क मार्ग पार करते समय राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


 
विज्ञापन

घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
बाद में अनियंत्रित ट्रक पास में खड़े ट्रैक्टर व ट्रांसफार्मर में टकरा गया। इससे ट्रैक्टर व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद ट्रक पलट गया। इससे जालौन के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी चालक शोनू व परिचालक सुरजीत उर्फ भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा भेजा।

वहां डाॅक्टर ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, सुखवीर की मौत के बाद पत्नी आरती देवी, मां रामढकेली व पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कस्बा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

दो माह पहले हुई थी मृतक की शादी
पिटाकपुर गांव के मृतक सुखवीर की शादी 24 मई को हुई थी। पिता उदयवीर ने बताया कि बेटे की शादी लॉकडाउन में जालौन के अभैदेपुर गांव की आरती से हुई थी। सुखवीर की मौत की खबर मिलते ही पत्नी आरती बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक खेती में पिता की मदद करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें