घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही करती पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। खेत जा रहे किसान को कहिंजरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है।
बरईझाल निवासी किसान विनोद कुमार (45) मंगलवार सुबह कानपुर-रसूलाबाद रोड पर कहिंजरी स्थित एसबीआई बैंक के पास अपने खेत जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं, मौके पर पहुंचे भाई राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, विनोद की मौत पर से घर में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर मां रामवती बेसुध हो गई। वहीं, बेटे अमित और आदित्य बिलखते रहे।