फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कोल्ड स्टोर जा रहा किसान ट्रैक्टर से गिरा, ट्रॉली के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। काशीपुर के कपूरपुर गांव में खेत से आलू लादकर ट्रैक्टर से कोल्ड स्टोर ले जाते समय किसान सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कपूरपुर निवासी प्रदीप (27) किसान था। खेत में खोदा गया आलू बोरों में भराकर वह शुक्रवार की दोपहर लदवाकर कोल्ड स्टोर जा रहा था। वह ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठा था। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर गड्ढा होने से ट्रैक्टर में झटका लगा।
इससे असंतुलित होकर किसान नीचे गिर गया। इसी बीच ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पाकर परिजन पहुंचे। पत्नी सुजीता गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा सुरेश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि हादसे के चलते किसान की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें