फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सीमेंट के पोल से बंबी में गिरा किसान, डूबकर मौत, मवेशी चराकर घर लाैटते समय हुआ हादसा

Wed, 12 Jul 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर देहात के शिवली में हृदयपुर गांव में बंबी पर रखे सीमेंटेड पोल से निकलते समय एक किसान पानी में गिर गया। तैराना नहीं आने की वजह से वह पानी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। अनहोनी की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली शिवली के हृदयपुर गांव निवासी लालता प्रसाद यादव (45) किसान थे। बुधवार को वह मवेशी चराने ले गए थे।

विज्ञापन


शाम को मवेशी चराकर वह घर लौट रहे थे। गांव आने वाले रास्ते पर पड़ने वाली बंबी पर रखे सीमेंटेड पोल से वह निकल रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से बंबी में जा गिरे। तैरना नहीं आने की वजह से वह पानी में डूब गए। जानकारी पाकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ युवाओं ने बंबी में लालता प्रसाद की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर शव उतराता मिला। इस पर पत्नी विमला देवी, पुत्र कुलदीप, पुत्री राखी रोने बिलखने लगे। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें