फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: कब्रिस्तान में पेड़ से किसान ने फंदा लगा दी जान, शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद की बात आई सामने

Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात में सराया गांव स्थित कब्रिस्तान में लगे पेड़ पर मंगलवार की सुबह किसान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की पूछताछ में शराब पीने को लेकर किसान का पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच की तो फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। भारापुरवा गांव निवासी छोटे उर्फ राजकुमार कश्यप (50) बटाई पर खेती करते थे। उनके दो बेटों में बड़ा देव सिंह सोनीपत हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन


छोटा बेटा अनुराग मां राजकुमारी के साथ पिता के खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता है। परिजनों ने बताया कि छोटे मौजूदा समय में गांव के भूषण उर्फ पप्पू के आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। शराब की लत को लेकर पत्नी राजकुमारी से अक्सर उसका विवाद होता था। सोमवार की रात भी शराब के नशे में छोटे घर पहुंचा। पत्नी ने विरोध किया, तो दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे ने खाना खाया और फिर बाग की रखवाली करने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर कब्रिस्तान में लगे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

Trending Videos

उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर छोटे का बेटा अनुराग व पत्नी राजकुमारी व पुलिस मौके पर पहुंची। जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की रात शराब पीने को लेकर छोटे का पत्नी से विवाद हुआ था। बाकी मामले की जांच की जा रही है। वहीं, छोटे की मौत से दुखी पत्नी राजकुमारी व बेटा अनुराग बिलखते रहे। परिवार के के लोग बड़े बेटे देव सिंह के हरियाणा से घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि देव सिंह के घर आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

तो रस्सी लेकर कब्रिस्तान गया था छोटे
छोटे ने पत्नी से विवाद के बाद ही शायद जान देने का मन बना लिया था। इसीलिए पत्नी से विवाद के बाद वह एकाएक शांत हो गया। घर में चुपचाप खाना खाया और फिर बाग के लिए निकल गया। किसी दुकान से नई रस्सी खरीदी और कब्रिस्तान पहुंचा और फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें