फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट व पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, दो के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट व पुट्टी फैक्ट्री अकबरपुर के सलावतपुर गांव में पकड़ी गई है। कंपनी के अधिकारियों ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नामी जेके सीमेंट कंपनी के प्रबंधक लाल सिंह कादियान ने बताया कि उन्हें अकबरपुर क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम से सीमेंट व पुट्टी बनाने व बेचे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया।
पुलिस ने जांच के बाद छापा मारा, तो फैक्ट्री संचालित होते मिली। वहां से कई बोरी सीमेंट व पुट्टी समेत उपकरण बरामद हुए। मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन ध्रुव सिंह व संजय दीक्षित कर रहे थे।
विज्ञापन

संजय की अकबरपुर माती रोड पर नारायण हार्डवेयर के नाम से दुकान भी है, जहां से इस नकली माल को ग्राहकों को बेचा जाता था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों पर कापीराइट एक्ट व धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें