फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कल से, केंद्रों में नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन अभी तक केंद्रों पर माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षण के रुप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जबकि, प्रधानाचार्यों से 15 फरवरी तक शिक्षकों को कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें 42 सौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1059 परिषदीय शिक्षक भी लगाए गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों में महिला शिक्षकों की कमी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों से महिला शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाया गया है। केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश थे। इसके बाद 16 फरवरी की शाम तक कक्ष निरीक्षक केंद्रों में कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इससे केंद्र व्यवस्थापक चिंतित रहे। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात करने के निर्देश हैं।
डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस पर रिपोर्ट तलब की है। कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी के सामने लगें फ्लैक्सी बैनर
बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन निगरानी के लिए की गई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगाया गया है। इसकी निगरानी जिला मंडल व प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर की जा रही है। अधिकांश केंद्रों पर कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्र का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस पर डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि मुख्य द्वार व परीक्षा कक्ष के अतिरिक्त किसी भी कैमरे के सामने विद्यालय के नाम का फ्लैक्सी बैनर व बोर्ड लगाया जाए। इससे केंद्र का नाम प्रदर्शित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें