फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : तय समय पर आधे किशोरों को भी नहीं लगी वैक्सीन, बढ़ाई गई तारीख

विज्ञापन
राजपुर में किशोर को वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में 22 जनवरी तक सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। समय पूरा होने के बाद भी आधे किशोरों को टीका नहीं लग सका। इसको देखते हुए शासन की ओर से टीकाकरण की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 1.33 लाख किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था। एक जनवरी से शुरू हुए अभियान को 22 जनवरी तक पूरा करना था, लेकिन कभी मौसम तो कभी स्कूल बंद होने की वजह से वैक्सीनेशन स्थल पर किशोर नहीं पहुंच पाए।
अभी तक जनपद में 54 हजार से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सीएमओ की ओर से ग्राम सचिव, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद में 60 फीसदी से ऊपर बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किशोरों को वैक्सीन लगवाने की तिथि 31 जनवरी तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें