कानपुर देहात के सिलहरा गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की तालाब में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।राजपुर क्षेत्र के सिलहरा गांव निवासी नन्हेलाल (65) गुरुवार को खेत से मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। लौटते समय गांव किनारे पक्के तालाब में साइकिल समेत गिर गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से नन्हे लाल की पत्नी शकुंतला देवी, छोटे भाई जगराम व शिवनंदन बिलखते रहे। जगराम ने बताया भाई के दो बेटे अशोक व संजू दिल्ली में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। दरोगा रामशंकर पाल ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।