फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर बुजुर्ग ने दी जान, खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। खुद व परिवार के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने से परेशान बुजुर्ग ने गुरुवार रात खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मऊ गांव के अर्जुन लाल (70) के बेटे रामनरेश की शादी छह मई 2017 को रूरा के बहावलपुर काशीपुर गांव निवासी सुधा के साथ हुई थी। इसी साल 29 जून को सुधा ने ससुराल में ही जहर खाकर जान दे दी थी।
मामले में सुधा की मां प्रेमवती ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर उन्होंने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन

इस पर 15 अक्तूबर को रसूलाबाद थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर ससुर अर्जुनलाल, पति रामनरेश, सास गोपश्री, जेठ अवधेश, जेठानी सुदामा, ननंद बबली, गुड्डन, रेशमा, ननदोई गंगाशरण व कन्हैया के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।
अर्जुन लाल के बेटे अवधेश ने बताया कि खुद व परिवार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से पिता परेशान थे। उन्हें उम्र के इस पड़ाव में जेल जाने का डर सता रहा था। गुरुवार शाम वह घर से कहीं गए थे। वहीं, शुक्रवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उन्हें बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। उनकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा रहा।
जांच के बाद ही बुजुर्ग के खुदकुशी करने की सही वजह सामने आ सकेगी। फौरी तौर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। - अंजनी कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी
दहेज हत्या के मामले में विवेचना के लिए चार-पांच दिन पहले मऊ गांव गए थे और घटनास्थल का नक्शा बनाया था। अर्जुन लाल से बात कर सभी आरोपियों को हाजिर कराने के लिए कहा गया था। अर्जुन लाल ने तीन-चार दिन में समझौता होने की बात कही थी। उसके बाद वह चले आए थे। - आशा पाल, सीओ रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें